
पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
Published: 29 May 2026, 7:48 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 29 मई को पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए 30-31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें विनेश फोगाट को राहत दी गई थी।
Published: 29 May 2026, 7:48 AM IST
सुप्रीम कोर्ट से ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी। नाबालिग बटुकों के साथ कथित यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह याचिका दायर किया था।
Published: 29 May 2026, 7:48 AM IST
हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को "छुड़ाकर" ले गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात घूसपैठी गांव के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया और अपराधी तथा पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "पुलिस दल कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाहिद नूंह जिले में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर है। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल एक अत्यधिक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।"
Published: 29 May 2026, 7:48 AM IST
पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता (48) की बृहस्पतिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी व्यापारी मित्र पंकज को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और लगभग 15 मिनट तक तड़पते रहे, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे और उन्हें बचाने कोई नहीं आया।
Published: 29 May 2026, 7:48 AM IST
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी तूफान की वजह से सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिरने से नीचे काम कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई। कई और लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुट गई है। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
Published: 29 May 2026, 7:48 AM IST