
अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घटना में 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और सरेंडर से इनकार कर लगातार फायरिंग कर रहे हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जांच जारी है।