हालात

बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। वहीं जलपुर और दतिया के साथ-साथ बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आज की बड़ी खबरें

ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को "करारा जवाब" देगा। वहीं ईरान की इस कार्रवाई के बाद अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर संयुक्त एयर स्ट्राइक की है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

Byelection: जलपुर और दतिया के साथ-साथ बांकीपुर सीट पर उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर आज गुरुवार को वोटिंग कराई जा रही है। इसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात की मंजलपुर सीट और मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा सीट शामिल है। बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती की सदस्यता अप्रैल महीने में रद्द किए जाने के बाद खाली हो गई थी। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला