हालात

दिल्ली के नजफगढ़ में इमारत गिरी, 3 लोग घायल, मौके पर बचाव कार्य जारी

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम साढ़े सात बजे तूना मंडी इलाके में एक इमारत गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए दमकल की चार गाड़ियां स्टाफ के साथ मौके पर भेजी गईं। बाद में स्थानीय पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली में इमारतों के गिरने का सिलसिला जारी है। आज फिर नजफगढ़ इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसची चपेट में आने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। मौके पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भगने लगे।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम साढ़े सात बजे तूना मंडी इलाके में एक इमारत गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए दमकल की चार गाड़ियां स्टाफ के साथ मौके पर भेजी गईं। तब तक बचाव अभियान के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम भी वहां पहुंच गई।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि तुड़ा मंडी के पास एक इमारत के गिरने के संबंध में नजफगढ़ थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। मौके पर जांच में यह पाया गया कि एक इमारत की दो मंजिलें आंशिक रूप से ढह गई थीं। इस घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। उसके अलावा अभी तक कोई घायल व्यक्ति नहीं मिला है। मौके पर मलबे हटाने का काम जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Jan 2023, 10:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल