हालात

सावधान! दिल्ली में कोरोना वायरस बेकाबू, इन अस्पतालों में अब होगा सिर्फ इलाज

दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार दिन ब दिन बेकाबू होती जा रही है। कोरोना की चौथी लहर ने दिल्ली में अबतक के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 14 बड़े निजी अस्पतालों को पूरी तरह से कोविड देखभाल केंद्र घोषित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की और इसके कुछ घंटों बाद ही यह निर्णय लिया गया है।

जिन अस्पतालों को पूरी तरह से कोविड अस्पताल के रूप में घोषित किया जाता है, उनमें

  • इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल

  • सर गंगा राम अस्पताल

  • होली फैमिली

  • महाराजा अग्रसेन

  • मैक्स शालीमार बाग

  • फोर्टिस शालीमार बाग

  • मैक्स साकेत

  • वैंकेटेश्वर

  • श्री बालाजी एक्शन

  • जयपुर गोल्डन

  • माता चानन देवी

  • पुष्पावती सिंगानिया

  • मनिपाल

  • सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

दिल्ली सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक ये अस्पताल किसी भी गैर कोरोना मरीज को भर्ती नहीं कर सकेंगे।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के मद्देनजर रोगियों के लिए बिस्तर की क्षमता बढ़ाने को लेकर 14 निजी अस्पतालों को पूर्ण कोविड अस्पताल के रूप में घोषित किया गया है और उन्हें निर्देशित किया जाता है कि अगले आदेश तक गैर-कोविड चिकित्सा को स्वीकार न किया जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान