
दिल्ली एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों में कई बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब दिल्ली के स्कूल में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार अब स्कूलों के लिए नए सिरे से गाइडलाइंस जारी कर सकती है।
दरअसल गुरुवार को दिल्ली के एक निजी स्कूल में एक छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद क्लास के सभी छात्रों को छुट्टी दी गई। दिल्ली सरकार मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है और स्कूल सरकार के साथ रिपोर्ट भी साझा कर रहा है।
Published: undefined
इस मामले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि मैंने अपने शिक्षा विभाग के लोगों को कहा है कि अभी स्कूलों की छुट्टियां हैं। इस बीच में मामलों पर नजर रखते हुए सामन्य गाइडलाइंस स्कूल के लिए जारी करें, तो कल हम गाइडलाइंस भी जारी करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, पर अभी ऐसी कोई चिंता की बात नहीं है। मरीज अस्पतालों में भर्ती नहीं हो रहे हैं, यह नया वायरस ओमिक्रॉन जैसा ही है, अभी जीनोम सीक्वेंसिंग होना बाकी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह पुराना वायरस ही है या नहीं।
Published: undefined
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों पर नजर बनाए हुए हैं। कहीं किसी स्कूल से कोई कोरोना का केस आता है तो स्कूल भी हमें रिपोर्ट कर रहा है और हम भी स्कूलों में दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। फिलहाल अभी मरीजों के अस्पतालों में भर्ती होने की खबरें आमने नहीं आ रही है, कोरोना के साथ जीकर हमें आगे बढ़ना है।
Published: undefined
दरअसल दिल्ली में बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के 299 नए मामले आए और संक्रमण दर 2.49 फीसदी हो गई है, हालांकि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में 12022 लोगों के टेस्ट किए गए और 173 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के कुल 814 एक्टिव मामले हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined