हालात

बिहार के बेगूसराय में 'पकड़वा विवाह': पहले पशु चिकित्सक का किया अपहरण, फिर जबरन कराई शादी

बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के पिधौली गांव के निवासी पशु चिकित्सक सत्यम कुमार झा सोमवार दोपहर मवेशियों के इलाज के लिए गए थे, तभी कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और जबरन एक लड़की से शादी करवा दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के बेगूसराय जिले से 'पकड़वा विवाह' का मामला सामने आया है, जहां एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कराई गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, तेघरा थाना क्षेत्र के पिधौली गांव के निवासी पशु चिकित्सक सत्यम कुमार झा सोमवार दोपहर मवेशियों के इलाज के लिए गए थे, तभी कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और जबरन एक लड़की से शादी करवा दी।

सत्यम के पिता सुबोध कुमार झा ने कहा, "जब सत्यम शाम तक घर नहीं लौटा, तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह रात में भी नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह, मेरे फोन पर एक वीडियो क्लिप आई, जिसमें मेरा बेटा एक लड़की के साथ बैठा था और शादी हो रही थी।"

झा ने कहा, "हमने इस संबंध में तेघरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।"

तेघरा थाने के एसएचओ ने कहा, "हमें पकड़वा शादी से संबंधित शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों से बातचीत का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- 'नहीं दबाई जा सकती आवाज', छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा उठाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • ,
  • किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, 5 लेयर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • 'नहीं चाहिए पाप का पैसा', राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का वीडियो गीत के जरिए BJP पर हमला

  • ,
  • छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ की लागत से बना पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल