हालात

बिटक्वाइन में निवेश करने वाले सावधान! सजा का प्रावधान ला सकती है सरकार, कमाए पैसों पर लगेगा टैक्स

सीबीडीटी ने कहा है कि बिटक्वाइन में निवेश कर कमाए गए पैसे पर टैक्स देना होगा। खबर है कि बिटक्वाइन के खिलाफ सरकार धनशोधन कानून लाने जा रही है, जिसमें 3 से 7 साल की सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बिटक्वाइन में निवेश कर कमाए गए पैसे पर टैक्स देना होगा

केंद्र सरकार बिटक्वाइन में निवेश करने वालों को लेकर लगातार कड़े संदेश दे रही है। सरकार बिटक्वाइन को पहले ही अवैध बता चुकी है। अब बिटक्वाइन में निवेश कर देश में जिन लोगों ने कमाई की है उनकी भी खैर नहीं है। बिटक्वाइन में निवेश कर कमाए गए पैसे पर टैक्स देना होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍ट टैक्‍सेज (सीबीडीटी) के प्रमुख सुशील चंद्रा ने कहा, “बिटक्वाइन में निवेश कर कमाए गए पैसे पर टैक्स देना पड़ेगा। जिन लोगों ने बिटक्वाइन में निवेश कर पैसे कमाए हैं, उनसे उनकी आमदनी का स्रोत पूछा जाएगा, और अगर उस पैसे पर टैक्स नहीं भरा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में आम बजट पेश करते हुए बिटक्वाइन को गैरकानूनी मुद्रा बताया था। इस बीच खबर यह भी है कि केंद्र सरकार आभासी मुद्रा के खिलाफ धनशोधन कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस कानून में 3 से 7 साल तक की सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान होगा। बताया जा रहा है कि कुछ संशोधन वित्त विधेयक में शामिल किए गए हैं। इसमें आभासी मुद्रा से की गई कमाई देश के बाहर छिपाने पर मुकदमा चलाने का प्रस्ताव है।

एक आंकड़े के मुताबिक नोटबंदी के बाद भारत में बिटक्वाइन में तेजी से निवेश बढ़ा था। विश्व में आभासी मुद्रा में होने वाले 10 लेनदेन में से 1 भारत का होता था। भारत में आभासी मुद्रा को अवैध घोषित किए जाने के बाद बिटक्वाइन की कीमतों में भारी कमी आई है। बिटक्वाइन को बजट घोषणा में गैरकानूनी घोषित किए जाने के बाद इसका मूल्य 9100 डॉलर पर आ गया। 18 दिसंबर को आभासी मुद्रा की कीमत 19511 डॉलर थी। जो 3 फरवरी को 8498 डॉलर रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था