हालात

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 390 करोड़ की धोखाधड़ी: राहुल ने कहा, पीएम मोदी के राज में एक और जनधन लूट योजना 

हरियाणा के गुरुग्राम में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में करीब 390 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सीबीआई ने दिल्ली के द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में सामने आया करीब 390 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला

पंजाब नेशलन बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-32 स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में करीब 390 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दिल्ली के हीरा कारोबारी द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में सीबीआई ने द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में कंपनी के मालिक सभ्य सेठ और रिता सेठ के अलावा कृष्ण कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह समेत कई सरकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक, द्वारिका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के करोलबाग में स्थित है।

पीएनबी के बाद ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में धोखाधड़ी का मामला सामने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के कार्यकाल में एक और जनधन लूट योजना”

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एजीएम स्तर के अधिकारी ने सीबीआई को इस मामले की जानकारी लिखित तौर पर बीते साल 16 अगस्त को दी थी। द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल लिमिटेड पर साल 2007 से लगातार फर्जीवाड़ा करके लोन लेने का आरोप है। बैंक को पैसे नहीं चुकाने के बावजूद मामले में लापरवाही दिखाई गई। हैरानी की बात यह है कि बैंक ने 31 मार्च, 2014 को कंपनी को एनपीए की लिस्ट में भी डाल दिया था, बावजूद इसके कंपनी को करोडों का लोन दिया। फिलहाल सीबीआई ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Feb 2018, 1:09 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल