हालात

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने वचन निभाया: सरकार गठन के 2 घंटे के भीतर किसानों की कर्ज माफी का फैसला

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने चुनावी वादा निभाया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेने के दो घंटे के भीतर ही किसानों की कर्ज माफी का ऐलान कर दिया। इससे पहले मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कर्ज माफी का आदेश जारी कर चुके हैं।

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक लेते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सोमवार का दिन देश के तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस शासन की स्थापना का रहा। साथ ही यह सोमवार इस नाते ऐतिहासिक बन गया, क्योंकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों ने शपथ लेते ही चुनावी वचन के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो घंटे के भीतर ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए। कर्ज माफी का फायदा मौजूदा कर्जदार किसानों और बैंकों की सूची में शामिल डिफाल्टर किसानों को भी मिलेगा। 11 दिसंबर को चुनाव नतीजों का ऐलान होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी से जुड़ी प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी।

कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, “हमने वादे के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी और किसानों की धान की फसल 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने का फैसला लिया है।“ उन्होंने झीरम घाटी के शहीदों इंसाफ दिलाने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन का भी ऐलान किया।

Published: undefined

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके भी पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए तीन फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्ज माफी से 16 लाख 65 हज़ार किसानों को फायदा मिलेगा। इस पर करीब 6100 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। साथ ही प्राइवेट बैंकों से लिए कर्ज के बारे में एक समिति का गठन होगा। समिति की रिपोर्ट आने के बाद उस पर फैसला लिया जाएगा।

Published: undefined

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कर्ज माफी का वचन दिया था और इसे जन घोषणापत्र में भी शामिल किया था। घोषणा पत्र में सरकार बनने के दस दिन के भीतर कर्ज माफी की बात कही गयी थी, लेकिन यह फैसला सरकार गठन के 2 घंटे के भीतर ले लिया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...