बंग्लुरु में एयर शो की पार्किंग में लगी आग को अभी लोग भूल भी नहीं पाए हैं कि चेन्नई में निजी कंपनी की पार्किंग में जबरदस्त आग लग गई जिसमें कम से कम 250 कारों के खाक होने की खबर है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू करने में काफी मशक्कत करना पड़ी है। आग पार्किंग के आसपास उगी हुई सूखी घास के सुलगने के बाद भड़क उठी। फिलहाल पुलिस गहराई से इसकी जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए