हालात

छत्तीसगढ़ में बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 की मौत, 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शुभ्रा सिंह ने बताया, "विस्फोट में घायल हुए छह लोगों को इलाज के लिए डॉ बीआर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर लाया गया है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट बेरला विकासखंड के पिरदा गांव के पास स्थित विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे।

रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शुभ्रा सिंह ने बताया, "विस्फोट में घायल हुए छह लोगों को इलाज के लिए डॉ बीआर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर लाया गया है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।"

उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। घटनास्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में बेमेतरा के जिलाधिकारी रणबीर शर्मा ने कहा कि घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान तैनात किए गए हैं।

शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से मलबा साफ होने के तीन-चार घंटे बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने बताया कि छह घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय समाचार चैनलों को बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में कम से कम 100 लोग काम कर रहे थे, तथा कई लोग लापता हैं। उनके मलबे में फंसे होने की आशंका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्ली के मेट्रो यात्री ध्यान दें! राजीव चौक समेत 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद, CJP प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

  • ,
  • CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 10 एफआईआर की दर्ज, कई वीडियो की भी हो रही है जांच

  • ,
  • डिटेंशन के बाद राहुल गांधी का वीडियो: बोले- मोदी छात्रों से मांगें माफी, शाह-प्रधान के इस्तीफे की मांग