हालात

छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक समेत पांच की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में विधायक मंडावी और उनके पीएसओ समेत पांच पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक के काफिले पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक नक्सलियों ने इस धमाके के लिए आईडी विस्फोट किया है। हमले में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

गौरतलब है कि यहां 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का फरमान जारी कर रखा है। बताया जा रहा है कि भीमा मंडावी एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर लौट रहे थे। नक्सलियों ने इस हमले को दंतेवाड़ा के कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी के पास आईईडी ब्लास्ट कर अंजाम दिया। इस विस्फोट में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ा नुकसान होने की सूचना है। इस हमले में मंडावी और उनके पीएसओ समेत चार अन्य जवानों के मौक पर ही मारे जाने की पुष्टी हुई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआईजी (नक्सलरोधी) ने बीजेपी विधायक की मौत की पुष्टी की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हमले की पुष्टी करते हुए बताया है कि घटनास्थल के लिए सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को रवाना कर दिया गया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Apr 2019, 6:22 PM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत