हालात

जातिगत जनगणना पर BJP के रुख में बदलाव पर चिदंबरम का निशाना, कहा- जब तक है आरक्षण नीति, तब तक जाति की गिनती तर्कसंगत

चिदंबरम की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने कभी भी जाति जनगणना के विचार का विरोध नहीं किया, लेकिन वह सभी से परामर्श करने के बाद इस पर उचित निर्णय लेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को जाति जनगणना मुद्दे पर रुख बदलने के लिए केंद्र पर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी ने अचानक फैसला किया है कि सभी से राय लेने के बाद कोई  फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक 'आरक्षण' नीति है, तब तक जाति की गिनती होना तर्कसंगत है।

एक्स पर एक पोस्ट में चिदंबरम ने कहा, "जाति जनगणना के वादे को 'फूट डालो और राज करो' कहकर खारिज करने के बाद, बीजेपी ने अचानक निष्कर्ष निकाला है कि इस मुद्दे पर निर्णय 'सभी से परामर्श' के बाद लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि लगभग हर दूसरे राजनीतिक दल ने जाति जनगणना के विचार का समर्थन किया है। चिदंबरम ने कहा, "जब तक 'आरक्षण' नीति है, यह तर्कसंगत है कि जाति की गणना की जानी चाहिए।"

चिदंबरम की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने कभी भी जाति जनगणना के विचार का विरोध नहीं किया, लेकिन वह सभी से परामर्श करने के बाद इस पर उचित निर्णय लेगी।

उनका यह बयान कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों द्वारा इस कवायद को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की जोरदार मांग के बीच आया है। शाह बीजेपी के राज्य कार्यालय में इस महीने होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के लॉन्च के अवसर पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के आह्वान के बाद सड़कों पर उतरे लोग, दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • ,
  • नीले ड्रम कांड के बाद सांप कांड में आया बड़ा फैसला: पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

  • ,
  • अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर हुई बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • हनी सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने हुए पेश, सेल ने मोहलत देने से किया था इनकार

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर महंगे, आयात में रिकॉर्ड गिरावट के बीच बाजार में तेजी क्यों?