
चीन की सरकार ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए देश में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण पर रोक लगाने का ऐलान किया है। चीनी मीडिया के अनुसार चीन की सरकार ने शिनजियांग में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर बीबीसी पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए अपनी मुख्यभूमि में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
Published: undefined
बता दें कि हाल ही में चीन ने शिनजियांग प्रांत में उइगुर और अन्य मुस्लिमों के उत्पीड़न और समुदाय के लिए बनाए गए शिविरों में महिलाओं से कथित सामूहिक बलात्कार की खबरे दिखाए जाने पर बीबीसी की कड़ी आलोचना की थी। इसके अलावा बीबीसी द्वारा चीन में कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों को लेकर भी सरकार नाराज चल रही थी।
Published: undefined
बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन द्वारा अपने यहां चीन के सरकारी न्यूज प्रसारक सीजीटीएन का लाइसेंस रद्द करने से भी चीन काफी नाराज था और इसकी निंदा की थी। इसके अलावा जासूसी के आरोपों पर तीन चीनी पत्रकारों को निष्कासित किए जाने के ब्रिटेन के कदम पर भी चीन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। माना जा रहा है कि बीबीसी पर इस कार्रवाई के पीछे इन सब घटनाओं का असर है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined