हालात

नोएडा: CISF जवान ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर ली आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को पति पत्नी के शव उनके फ्लैट से मिले हैं, साथ ही पुलिस ने शवों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष भर पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, हालांकि इस विवाह से परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी प्लांट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर खुदखुशी कर ली। पुलिस को पति पत्नी के शव उनके फ्लैट से मिले हैं, साथ ही पुलिस ने शवों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष भर पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, हालांकि इस विवाह से परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे। इसके अलावा दोनों के बीच किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था।

सोमवार दोपहर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि, "एनटीपीसी प्लांट दादरी आवासीय परिसर में सीआईएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर सुजीत और उसकी पत्नी का शव उनके कमरे में मिला है। शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुजीत के द्वारा उसमें लिखा गया है कि मैं अपनी पत्नी की जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं और अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।"

"दोनों का प्रेम विवाह था, घर के लोग इस विवाह से प्रसन्न नहीं थे। दोनों के बीच किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। दोनों सन्तुष्ट नहीं थे ये जांच का विषय है। परिजनों को जानकारी साझा कर दी गई है।" वहीं मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन 3 की मौत, देहरादून में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद

  • ,
  • 'चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • देहरादून में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

  • ,
  • FBI के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर नीतीश कौशल, 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल होने के कुछ दिन बाद गिरफ्तारी