हालात

अरुणाचल के तवांग में झड़प: जहां हुई भारतीय और चीनी सैनिकों की भिड़ंत, वहां की सामने आई सैटेलाइट इमेज

ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एकाउंट, डायमेन सिमोन ने अपने ट्ववीटर पर यांगसे की सैटेलाइट इमेज जारी की है। इस इमेज में यांगसे से सटी एलएसी के दूसरी तरफ चीन का एक बॉर्डर विलेज दिख रहा है। जिसे चीन ने हाल ही में तैयार किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत-चीन के सेना के बीच अरुणाचल के तवांग में हुए हिंसक झड़प का मामला तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में एक सैटेलाइट इमेज सामने आई है। ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एकाउंट, डायमेन सिमोन ने अपने ट्ववीटर पर यांगसे की सैटेलाइट इमेज जारी की है। इस इमेज में यांगसे से सटी एलएसी के दूसरी तरफ चीन का एक बॉर्डर विलेज दिख रहा है। जिसे चीन ने हाल ही में तैयार किया है।

Published: undefined

ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एकाउंट, डायमेन सिमोन की ओर से जारी सैटेलाइट इमेज में यह साफ तौर पर दिख रहा है कि भारत-चीन सीमा (LAC) के पास चीन ने बॉर्डर विलेज को बसाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह गांव पूर्व-सैनिकों के लिए बनाया गया है। 

Published: undefined

गौरतलब है कि भारत के अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर चीनी सैनिकों ने घुसने की कोशिश की है। हालांकि भारतीय सैनिकों ने उनको दृढता से रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच भीषण झड़प हो गई। इस झड़प में कई दोनों तरफ के कई जवान घायल हुए हैं। हालांकि भारतीय जवानों के पुरजोर विरोध के कारण चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार 9 दिसंबर 2022 को, चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के पार पहुंच गए, जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से विरोध किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ जवानों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारत के कमांडर ने शांति बहाली के लिए प्रक्रिया के अनुसार इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपने चीनी समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'