हालात

दिल्ली के सुभाष प्लेस में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले पत्थर, मची अफरातफरी, पुलिस ने पथराव से किया इनकार

पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि कोई पथराव हुआ। साथ ही इलाके में किसी सांप्रदायिक घटना से भी पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि मामले में धारा 323, 308, 341 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कर रहे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। घटना गुरुवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस में हुई, जहां दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। लोगों के मुताबिक घटना के दौरान भारी पथराव हुआ, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इलाके में गुरुवार शाम को मारपीट हुई है।

घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में इलाके की संकरी गलियों में पुरुषों के एक समूह को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। उनमें से कुछ लाठी-डंडे लिए और कुछ लोगों को मारते और सामान तोड़ते देखे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार (28 अप्रैल) को रात करीब 9.18 बजे उन्हें एच एंड आई ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय के पास सुभाष प्लेस इलाके में पथराव के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "कॉल की सूचना पर, पुलिस मौके पर पहुंची। यह पाया गया कि अज्जू उर्फ साहिल और वसीम उर्फ मोगली नाम के दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के साथ उनके समर्थक भी थे। यह एक पुराना मामला था। पुलिस को आते देखकर वे सभी मौके से भाग गए।"

पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि कोई पथराव हुआ था। पुलिस ने साथ ही इलाके में किसी सांप्रदायिक घटना से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि एच ब्लॉक में लड़ाई के दौरान दो लोग जमील अहमद और मोहम्मद फरमान घायल हो गए। उन्हें पास के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने धारा 323, 308, 341 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'