
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस 6360 हैं। आज 3100 नए मामले सामने आने की उम्मीद है। कल केवल 246 अस्पताल के बिस्तर भरे। सभी मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं।”
Published: 02 Jan 2022, 12:22 PM IST
सीएम केजरीवाल ने कहा, “लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के रोज करीब 2,500 से 3,000 मामले आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोरोना के 6,360 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से जो लोग बीमार हो रहे हैं उन में से लगभग किसी को भी अस्पातल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।”
Published: 02 Jan 2022, 12:22 PM IST
उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ने 37,000 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की है, जिनमें से सिर्फ 82 बेड पर ही मरीज हैं और 6000 से ज्यादा लोग दिल्ली में कोरोना से पीड़ित हैं। मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामलों में हल्के लक्षण हैं. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।”
Published: 02 Jan 2022, 12:22 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Jan 2022, 12:22 PM IST