हालात

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हरदीप पुरी का एप्सटीन के साथ 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ, 14 बार मिले

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ वर्ष 2014 से 2017 दौरान हरदीप पुरी और एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का अदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा 14 बार मुलाकात हुईं। सिर्फ 2014 में 5, 6, 8 और 9 जून, 19, 23 और 24 सितम्बर, 9 और 10 अक्टूबर को मुलकातें हुईं।’’

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि वर्ष 2014 से 2017 दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अमेरिका में बाल यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था तथा उनकी 14 मुलाकातें हुईं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पर ‘‘आदतन झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पद से इस्तीफा देने के बाद सफाई देनी चाहिए।

Published: undefined

कांग्रेस के इस नए दावे पर पुरी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी मुलाकात जेफ्री एप्स्टीन से ‘‘कुछ मौकों पर’’ हुई थी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उसके साथ हुई बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था जिनमें अमेरिकी यौन अपराधी शामिल था। केंद्रीय मंत्री का नाम अमेरिका में जारी ‘एप्स्टीन फाइल्स’ में शामिल है।

Published: undefined

खेड़ा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरदीप पुरी ने कहा है कि उनकी एप्सटीन से सिर्फ तीन-चार मुलाकतें हुई हैं, जबकि ये झूठ है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ वर्ष 2014 से 2017 दौरान हरदीप पुरी और एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का अदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा 14 बार मुलाकात हुईं। सिर्फ 2014 में 5, 6, 8 और 9 जून, 19, 23 और 24 सितम्बर, 9 और 10 अक्टूबर को मुलकातें हुईं।’’

Published: undefined

उन्होंने आरोप लगाया कि पुरी ‘‘पैथोलॉजिकल लायर’’ (आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति) हैं। पवन खेड़ा ने सवाल किया कि जून, 2014 में हरदीप पुरी क्या थे, किस पद पर थे और उन्होंने किस हैसियत से एप्सटीन से मुलाकात की थी?

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसमें रोचक बात ये है कि नरेन्द्र मोदी ने मई, 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और जून, 2014 में हरदीप पुरी की मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ था।’’

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने सवाल किसा, ‘‘हरदीप पुरी एक सामान्य नागरिक की हैसियत से सरकार की नीतियां एप्सटीन से क्यों साझा कर रहे थे? हरदीप पुरी किसे बचाने के लिए इतने झूठ बोल रहे हैं?’’ खेड़ा ने कहा, ‘‘वह पहले इस्तीफा दें और फिर इस बात की सफाई दें।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined