
राष्ट्रीय हित के विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन कमेटियों का गठन किया है। ये तीन कमेटियां अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर बनाई गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तीनों कमेटियों में शामिल किया गया है। तीनों कमेटी में कुल पांच-पांच सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें से एक को समन्वयक बनाया है।
Published: 20 Nov 2020, 5:24 PM IST
आर्थिक मामलों पर गठित कमेटी में डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे, जबकि जयराम रमेश को इस समिति का समन्वयक बनाया गया है। वहीं, विदेश मामलों पर बनी कमेटी में भी डॉ, मनमोहन सिंह के अलावा शशि थरूर, आनंद शर्मा और सप्तागिरी उलाका और सलमान खुर्शीद को सदस्य बनाया गया है। सलमान खुर्शीद इस कमेटी के समन्वयक होंगे।
Published: 20 Nov 2020, 5:24 PM IST
तीसरी कमेटी राष्ट्रीय सुरक्षा पर बनाई गई है। इस कमेटी में भी डॉ मनमोहन सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, वीरप्पा मोइली और वी. वैथीलिंगम और विन्सेंट पाला को सदस्य बनाया गया है। पाला कन्वीनर की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।
Published: 20 Nov 2020, 5:24 PM IST
गौरतलब है कि बिहार चुनाव नतीजों, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) और गुपकर घोषणाओं जैसे मुद्दों के बीच इन नई समितियों का गठन कर सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस की आगे की रणनीति काफी धारदार होने वाली है। इन समितियों में ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को जगह देने से उनके अनुभव का फायदा पार्टी को मिलेगा।
Published: 20 Nov 2020, 5:24 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Nov 2020, 5:24 PM IST