हालात

वीडियो: मनमोहन सिंह ने कहा, किसान विरोधी है मोदी सरकार, जनता से किए वादे नहीं किए पूरे

दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि जनता से किए गए वादे मोदी सरकार ने पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 4 साल पहले जनता से किए गए वादों को मोदी सरकार ने पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि देश के किसान परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी करार दिया। मनमोहन सिंह ने कहा, 4 साल पहले मोदी सरकार ने वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही 2 करोड़ से ज्यादा रोजगार मुहैया कराएगी, लेकिन हकीकत यह है कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और नौकरी नहीं मिलने से युवा परेशान हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं, लेकिन मोदी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा देश में महंगाई बढ़ गई है, लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार मौन धारण किए हुए है। मनमोहन सिंह ने कहा, “अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घट गई, लेकिन पेट्रोल डीजल की कीमतें हमारे यहां बढ़ गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश के हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए। इससे बैंक कमजोर हो गए हैं, बावजूद इसके सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खड़ा होना होगा। ‘लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई’ शेर के साथ मनमोहन सिंह ने अपना भाषण खत्म किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Apr 2018, 5:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम