हालात

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से ठीक होने के बाद निधन, राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है। वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को असली रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार।

फोटो: @RahulGandhi
फोटो: @RahulGandhi 

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और इस वायरस से उबर गए थे। बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था । जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। राजीव सातव की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। राजीव सातव के निधन के बाद कांग्रेस के तमाम नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है। वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को असली रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "राजीव सातव के रूप में हमने अपना एक प्रतिभाशाली साथी खो दिया। वो दिल के साफ, ईमानदार, कांग्रेस के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध और भारतीयों के प्रति समर्पित थे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। बस उनकी पत्नी और बच्चों के लिए प्रार्थना हैं। उन्हें उनके बिना आगे बढ़ने की शक्ति मिले।"

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा “निशब्द ! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज...राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेतृत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त । जहां रहो, चमकते रहो।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेपर लीक को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा, CJP बोली- मोदी का जवाब नाकाफी, प्रधान का इस्तीफा जरूरी

  • ,
  • बड़े कर्जदारों पर नरमी, आम लोगों पर सख्ती क्यों? कॉर्पोरेट लोन राइट ऑफ पर शिवसेना (यूबीटी) का मोदी सरकार से सवाल

  • ,
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

  • ,
  • 'पुलिस ने राहुल गांधी के साथ 'धक्का-मुक्की' की', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

  • ,
  • NEET मुद्दे पर संसद में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, विपक्षी सांसद बोले- धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाओ