हालात

कांग्रेस ने किसानों के दमन का किया विरोध, कहा- बीजेपी ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा बर्ताव कर रही है

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि बीजेपी देश के किसानों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि लाल गुलाब से किसानों का स्वागत करने की बजाय बीजेपी बेशर्मी से उनका का लाल खून बहा रही है। ये किसानों की नहीं बेईमानों की सरकार है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए उन पर किए जा रहे बल प्रयोग का विरोध करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश के किसानों का दमन करने के लिए उन पर बल प्रयोग और अत्याचार किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर कहा, "बीजेपी देश के किसानों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रही है।" शेरगिल ने कहा, "लाल गुलाब से इनका स्वागत करने की बजाय बीजेपी बेशर्मी से हमारे किसानों का लाल खून बहा रही है। बीजेपी जिम्मेदार नहीं बल्कि जालिम सरकार है, ये किसानों की नहीं बेईमानों की सरकार है।"

बता दें कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने 26-27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान करते हुए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था। प्रदर्शन के लिए राजधानी में घुसने पर अड़े पंजाब और हरियाणा के हजारों-हजार किसान दिल्ली से लगने वाली हरियाणा की विभिन्न सीमाओं पर डटे हुए हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा किसी तरह रोकने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कल से कई स्थानों पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है।

आज सुबह टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) में अराजकता देखी गई, जहां किसानों की पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शनकारी किसानों को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। आसपास की मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं। पानीपत और सोनीपत के बीच तीन-चार लेयर की पुलिस बैरिकेड को तोड़कर, अमृतसर के संगरूर और जंडियाला के हजारों किसान सुबह से ही दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?