
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है, लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में एक-दूसरे को आपस में लड़वाया जा रहा है।
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की है। पार्टी नए तरीके से आगे बढ़ेगी, युवा लोगों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं को साथ में लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी।
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST
उन्होंने आगे कहा कि देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही आगे ले जा सकती है। जब किसान, मजदूर, गरीब लोग मोदी सरकार की तरफ देखते हैं तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता है। बीजेपी वाले हमेशा नफरत की बात करते है, लेकिन हमारी पार्टी प्यार की बात करती है।
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “ हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि नेहरू ने पंचवर्षीय योजना की शुरूआत की। लेकिन जब बीजेपी आई तो उसने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग रख दिया। हमने देश में बड़े-बड़े उद्योग लगाए। हमारे वक्त में ही डैम बने।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परंपरा हमारे अतीत और विरासत को भूले बिना परिवर्तन को गले लगाने की है।
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST
महाधिवेशन में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में विकास का काफी काम किया। देश में आज अनाज की खदानें हैं, इसरो और कंप्यूटर की शुरूआत कांग्रेस के राज में ही हुआ है। लेकिन विपक्षी पार्टियों को विकास नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चाय वाला होने से कुछ नहीं होता, देश के लिए कुछ करना भी पड़ता है।
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST
इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के सीएम कर्नाटक में प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अपना घर नहीं संभल रहा है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सरकार बनाएगी।
महाधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे, गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी तथा पार्टी के प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष, जिला एवं ब्लाक स्तर के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Mar 2018, 12:09 PM IST