हालात

अकोला के पातुर स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत, सत्ताधारियों की कुल ताकत से ज्यादा अकेले 'हाथ' का दम!

महाराष्ट्र के राजनीतिक मैदान से कांग्रेस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अकोला जिले की पातुर नगर पंचायत के चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने न सिर्फ विरोधी दलों को पछाड़ा है, बल्कि अध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में अकोला जिले की पातुर नगर पंचायत के चुनावों में विपक्षी कांग्रेस सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है। पार्टी ने अध्यक्ष पद समेत 21 में से आठ सीटें जीती हैं, जो बीजेपी और शिवसेना की कुल सीटों की संख्या से ज्यादा है। पातुर नगर पंचायत चुनाव 20 जून को हुए थे और नतीजे रविवार को घोषित किए गए।

Published: undefined

बीजेपी ने चार वार्ड सदस्य सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दो सीटें मिलीं। आठ सीटें गैर-मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों ने जीतीं। नतीजों से पता चलता है कि नगर पंचायत चुनाव में जनादेश बंटा हुआ था, भले ही कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और नगर निकाय में शीर्ष पद हासिल किया।

Published: undefined

पातुर के अलावा, महाराष्ट्र में कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों की खाली सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए थे। उपचुनावों में, शिवसेना और बीजेपी ने तीन-तीन सीटें जीतीं। कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने दो-दो सीटें हासिल कीं। एनसीपी ने दो सीटें जीतीं, जबकि गैर-मान्यता प्राप्त दल को एक सीट मिली। पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

Published: undefined

उपचुनाव के नतीजों में, शिवसेना ने रायगढ़ जिले के पाली और पोलादपुर में सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी ने जलगांव जिले के एरंडोल, नागपुर जिले के हिंगना और गडचिरोली शहर में जीत हासिल की। ​​कांग्रेस ने चंद्रपुर जिले के सावली और गडचिरोली जिले के कुरखेड़ा में सीटें जीतीं।

एनसीपी ने जालना जिले के घनसावंगी और गडचिरोली जिले के अहेरी में सीटें जीतीं, जबकि राकांपा (शप) ने नासिक जिले के पेठ और देवला में जीत हासिल की।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined