हालात

कांग्रेस प्रवक्ता को धमकी- ‘घरवालों के साथ किया जाएगा रेप, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कर दी जाएगी हत्या’

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने शनिवार को कहा कि उन्हें एक ई-मेल के जरिए धमकी मिली है कि उनके घरवालों के साथ दुष्कर्म किया जाएगा और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने शनिवार को कहा कि उन्हें एक ई-मेल के जरिए धमकी मिली है कि उनके घरवालों के साथ दुष्कर्म किया जाएगा और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी जाएगी। शेरगिल ने इस पर दिल्ली पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की अपील भी की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर उक्त ई-मेल का स्क्रीन शॉट साझा किया है।

धमकी भरा मेल मिलने के बाद शेरगिल ने ट्विटर पर लिखा, “प्रिय दिल्ली पुलिस, कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मेरी प्रेस कांफ्रेंस के अनुरूप मुझे मेरे परिवार के सदस्यों से दुष्कर्म करने और सभी कांग्रेस सदस्यों को मार डालने का एक धमकी भरा मेल मिला है। मैं एक आधिकारिक शिकायत तो करूंगा ही, साथ ही अनुरोध करता हूं कि अपराधी की पहचान की जाए।”

उन्होंने एक दिन पहले ही 2019 के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी दविंदर सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। वह पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर सवाल उठा रहे थे।

पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेरगिल ने कहा कि पुलवामा जिले के लेथपोरा में सुरक्षाकर्मियों के काफिले के पास विस्फोटक से भरा वाहन कैसे पहुंच सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, "निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह की भूमिका क्या है? वह किसके इशारे पर काम कर रहा था? उसे पुलवामा हमले में मदद करने के निर्देश किसने दिए?"

उन्होंने आरोप लगाया कि जबकि दुनिया जानती है कि पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है, वहीं बीजेपी नीत सरकार इस हमले में बड़ी खुफिया विफलता और सुरक्षा चूक पर चुप है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा, जमानत पर रहने दें’, आजम खान के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC

  • ,
  • IND vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन की हवादार परिस्थितियों में भारत की कड़ी परीक्षा, असली चुनौती तो ये है?

  • ,
  • बंगाल की खाड़ी में खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने से पहले ऑरेंज अलर्ट

  • ,
  • मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का था मास्टरमाइंड, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

  • ,
  • 'आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा भारत, अर्थव्यवस्था की रीढ़ हो चुकी है कमजोर', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी