हालात

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा, बापू को किया नमन, लिया आजादी बचाने का संकल्प

गांधी स्मृति पर बापू को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान देने वालों को याद किया। इसके बाद वहां एकत्र सभी कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी, अखंडता, एकता को बचाने और देश को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

फोटोः विपिन
फोटोः विपिन 

आजादी के 75 साल पूरे होने पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से 30 जनवरी मार्ग पर स्थित गांधी स्मृति तक मार्च निकाला, जहां महात्मा गांधी शहीद हुए थे। मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी ने किया। इस दौरान प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पवन बंसल, केसी वेणुगोपाल समेत सभी बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए मार्च में शामिल हुए।

Published: undefined

गांधी स्मृति पहुंचकर राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद मार्च समाप्त किया गया। गांधी स्मृति पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान देने वालों को याद किया। इसके बाद वहां एकत्र सभी कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी, अखंडता, एकता को बचाने और देश को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Published: undefined

मार्च के दौरान आज पीएम द्वारा परिवारवाद पर दिए गए भाषण पर सवाल किये जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने क्या कहा मैं उस पर कुछ कमेंट नहीं करूंगा, लेकिन 15 अगस्त की शुभकामनाएं। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश को आजाद करने में लोगों ने संघर्ष किया, हमें उन्हें याद करना चाहिए। उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी इसलिए आज हम आजाद हैं। उस आजादी को उस संविधान को जिनके लिए वह लड़े, उसको बचाने का काम हमें अभी भी करना है। प्रियंका गांधी ने पीएम के बयान पर कहा कि, मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगी कि आज के दिन हम राजनीति की बात नहीं करेंगे और देश की बात करेंगे। किसी भी पार्टी से देश बड़ा होता है।

Published: undefined

इससे पहले आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आजादी का भव्य जश्न मना। कांग्रेस मुख्यालय के मैदान में पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाल में कोविड पीड़ित हो जाने के कारण पूर्व मंत्री अंबिका सोनी ने आज ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे, अन्य नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं के बीच खड़े रहे। ध्वजारोहण से पहले वंदेमातरम और उसके बाद झंडा गीत और राष्ट्रगान गाया गया।

Published: undefined

इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का कारण ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों के नाम एक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए केंद्र सरकार को घेरा। सोनिया गांधी ने संदेश में लिखा कि गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined