हालात

पूरे देश में पहुंची लखीमपुर हिंसा की चिंगारी! कांग्रेस ने सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन का किया ऐलान

कांग्रेस ने लखीमपुर हिंसा के विरोध में मंगलवार को देश भर के सभी जिला कलेक्टरों के कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी पूरे देश में किसानों के समर्थन में खड़ी है और मांग करती है कि प्रधानमंत्री और यूपी के CM इस अपराध को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर एक ओर जहां सोमवार को विपक्ष ने सरकार को घेरा। वहीं मंगलवार को भी इस हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि वह किसानों के समर्थन में और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को देश भर के सभी जिला कलेक्टरों के कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "पार्टी पूरे देश में किसानों के समर्थन में खड़ी है और हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री इस अपराध को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही यह नहीं दिखना चाहिए कि सरकार किसानों के खिलाफ है।"

पार्टी ने यह भी मांग की कि सरकार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा करे, जिन्हें यूपी पुलिस ने लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया था। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी मांग की है कि उसके दो मुख्यमंत्रियों - पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल को भी घटना स्थल पर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। दरअसल उन्हें यूपी प्रशासन द्वारा राज्य की राजधानी में उतरने की अनुमति से वंचित कर दिया गया है।

लखीमपुर खीरी में तिकुनिया पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और 15 अन्य के खिलाफ हत्या और हिंसा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को मिली ताजा जानकारी के अनुसार, हिंसा में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी के एक गांव में जाने का विरोध कर रहे किसानों को आशीष मिश्रा की गाड़ी ने टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हालांकि, अजय मिश्रा और उनके बेटे ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर हमला किया और एक ड्राइवर और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं सहित तीन अन्य की हत्या कर दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेपर लीक को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा, CJP बोली- मोदी का जवाब नाकाफी, प्रधान का इस्तीफा जरूरी

  • ,
  • बड़े कर्जदारों पर नरमी, आम लोगों पर सख्ती क्यों? कॉर्पोरेट लोन राइट ऑफ पर शिवसेना (यूबीटी) का मोदी सरकार से सवाल

  • ,
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

  • ,
  • 'पुलिस ने राहुल गांधी के साथ 'धक्का-मुक्की' की', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

  • ,
  • NEET मुद्दे पर संसद में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, विपक्षी सांसद बोले- धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाओ