हालात

कांग्रेस 3 जनवरी से शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, मनमोहन सिंह के निधन के कारण हुआ था स्थगित

यह अभियान 27 दिसंबर से शुरू होना था, लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के कारण पार्टी ने सात दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम निलंबित कर दिए थे। इस अभियान का फैसला 26 दिसंबर को बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लिया गया था।

कांग्रेस 3 जनवरी से शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, मनमोहन सिंह के निधन के कारण हुआ था स्थगित
कांग्रेस 3 जनवरी से शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, मनमोहन सिंह के निधन के कारण हुआ था स्थगित फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस आगामी तीन जनवरी को सभी ब्लॉक, जिलों और राज्यों के स्तर पर अपना पूर्वनिर्धारित ‘‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’’ अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का समापन 26 जनवरी को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू (मध्य प्रदेश) में एक जनसभा के साथ होगा।

पहले यह अभियान 27 दिसंबर से शुरू किया जाना था, लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन और उनके सम्मान में सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा के मद्देनजर इसे निलंबित कर दिया गया था। अभियान के बारे में निर्णय 26 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लिया गया था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रति सम्मान में पार्टी के सभी कार्यक्रमों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस सच को स्वीकारने में अभी और समय लगेगा कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं।’’ रमेश ने कहा, ‘‘फिर भी, ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान 3 जनवरी, 2025 को ब्लॉक, जिलों और राज्यों में फिर से शुरू होगा, जिसके बाद 26 जनवरी, 2025 को डॉ. आंबेडकर की जन्मभूमि महू में रैली होगी। यह अवसर भारतीय संविधान के लागू होने की 75वीं वर्षगांठ भी है।’’

कांग्रेस कार्य समिति के प्रस्ताव में कहा गया था कि इस अभियान के तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर संगोष्ठियों और जनसभाओं का आयोजन होगा। प्रस्ताव में कहा गया था कि 26 जनवरी, 2025 और 26 जनवरी, 2026 के दौरान, एक साल में कांग्रेस ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ नाम से एक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसमें सभी नेता भाग लेंगे। यह अभियान 13 महीनों का होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ,
  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है