हालात

प्रधानमंत्री की सभी नियुक्तियों में उड़ाई जाती हैं संविधान की धज्जियां- कांग्रेस का चुनाव आयुक्त विवाद पर हमला

निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के तौर पर अरुण गोयल की नियुक्ति को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस नियुक्ति पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पवन खेड़ा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे फैसले विचार-विमर्श के बिना होते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके द्वारा की गई सभी नियुक्तियों और फैसलों में संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव आयुक्त के तौर पर अरुण गोयल की नियुक्ति में जल्दबाजी पर सवाल उठाने के बाद केंद्र पर तीखा हमला बोला।

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के तौर पर अरुण गोयल की नियुक्ति में जल्दबाजी को लेकर सवाल उठाया था। इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री के फैसले विचार-विमर्श के बिना होते हैं।

पवन खेड़ा ने ट्वीट में लिखा, "उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में जल्दबाजी की गई। यह कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के लगभग सभी फैसलों और उनके द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों में लोकतांत्रिक परिपाटी और संविधान का उल्लंघन होता रहा है।"

इसके साथ ही पवन खेड़ा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे फैसले विचार-विमर्श के बिना होते हैं। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के तौर पर अरुण गोयल की नियुक्ति को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस नियुक्ति पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम