
देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 325 लोगों की मौत हुई है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम हो गई। कल के मुकाबले नए केस में 14% की गिरावट आई है। इससे पहले कल कोरोना वायरस संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए थे।
Published: 19 Feb 2022, 10:27 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना के टीकों की खुराक की संख्या शुक्रवार को 174.99 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक 32 लाख से अधिक (32,92,516) खुराक दी गईं। स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.86 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।
Published: 19 Feb 2022, 10:27 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Feb 2022, 10:27 AM IST