हालात

कोरोना: पटियाला में निहंग सिखों का पुलिस पर खूनी हमला, लॉकडाउन तोड़ने से रोकने पर ASI का हाथ काटा, 7 गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को निहंग सिखों के एक समूह ने हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि तीन पुलिस वालों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोराना वायरस को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान कोई बाहर किसी जरूरी काम से निकलता है तो उसके पास कर्फ्यू पास होना जरूरी है। लेकिन पंजाब में पुलिस को कर्फ्यू पास महंगा इस कदर महंगा पड़ा कि निहंगों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हैं।

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST

पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिद्धू ने जानकारी दी कि 7 हमलावर सिहंगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस फायरिंग में घायल एक सिहंग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST

इससे पहले पंजाब के डीजीपी ने बताया, “आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। हरजीत सिंह, एएसआई जिनका हाथ कट गया, वो पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वहीं सभी घायलों का इलाज जारी है।”

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST

डीजीपी ने कहा, “मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है, जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन को नियुक्ति किया है, सर्जरी अभी शुरू ही हुई है। निहंग समूह को गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी”

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST

खबरों के मुताबिक, घटना आज यानी रविवार सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। इस दौरान नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस शुरु हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि निहंग सिंहों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए हैं, फिलहाल पुलिस ने पूरे डेरे को घेर रखा है। लगातार पुलिस आरोपियों से आत्मसमर्पण के लिए लाउडस्पीकर पर अपील कर रही है। खबरों के मुताबिक, वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Apr 2020, 11:59 AM IST