हालात

देश में फिर डराने लगा कोरोना! अब तक 11 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में 66 और यूपी में 10 नए केस आए सामने

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। 26 मई तक सक्रिय मामले यहां 15 थे, 10 और मरीजों का इजाफा हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले डराने लगे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1047 हो गई है। महाराष्ट्र में 66 और उत्तर प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। यही वजह है कि देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में में अस्पतालों ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 26 मई तक देश में कोरोना के 1010 मामले सक्रिया थे। अब इसकी संख्या बढ़ गई है। महाराष्ट्र में 66 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 31 केस मुंबई शहर के हैं। अगर यहां के कुल कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो वह 325 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में 15 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। 26 मई तक सक्रिय मामले यहां 15 थे, 10 और मरीजों का इजाफा हो गया है। गाजियाबाद में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे। यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। 13 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। गाजियाबाद में एक 4 महीने का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

वहीं, राजस्थान में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कुल 7 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जोधपुर में भी संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जहां एक नवजात समेत कई मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा