हालात

दिल्ली में कोरोना का कहर! सर गंगा राम अस्पताल में 25 कोविड मरीजों ने तोड़ा दम

सर गंगा राम अस्पताल ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा कि वेंटिलेटर और बीपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आईसीयू और ईडी में मैनुअल वेंटिलेशन की आवश्यकता है। बड़े संकट की संभावना। अन्य गंभीर रूप से बीमार 60 अन्य रोगियों के जीवन पर संकट है। तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। सर गंगा राम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सर गंगा राम अस्पताल ने गुरुवार शाम को ऑक्सीजन की आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया था, क्योंकि अस्पतालों में भर्ती किए गए 140 से अधिक गंभीर रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

वहीं, सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस राणा ने कहा, “यह गलत खबर है कि कोरोना से जितने भी मरीजों की मृत्यु हुई है वे सब ऑक्सीजन की कमी से हुई। यह पूरी तरह से गलत है, ऐसा नहीं हुआ है। हमारे ICU में पहले ऑक्सीजन दबाव कम हो गया था। उस दौरान हम लोगों ने मैनुअल तरह से ऑक्सीजन दी थी।”

दिल्ली सरकार के प्रयासों से अस्पतालों को गुरुवार देर रात (1 बजे) ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई, हालांकि, अस्पतालों ने कहा कि इसे सिर्फ दो मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुआ है, जो अगले कुछ घंटों तक चलेगा। सरकार की ओर से सुबह बया आने के बाद कुछ टैंकर में फिर ऑक्सीजन भेजा गया।

सर गंगा राम अस्पताल ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा कि वेंटिलेटर और बीपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आईसीयू और ईडी में मैनुअल वेंटिलेशन की आवश्यकता है। बड़े संकट की संभावना। अन्य गंभीर रूप से बीमार 60 अन्य रोगियों के जीवन पर संकट। तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता। अस्पताल की ओर से जारी किए गए इस बयान के बाद सुबह फिर से ऑक्सीजन भेजा गया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Apr 2021, 11:02 AM IST

  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा