हालात

बिहार में सीएम आवास पर कोरोना की दस्तक, तेजस्वी ने कहा- आंकड़े छिपा रही सरकार चुनाव तैयारी में व्यस्त

नीतीश कुमार की भतीजी के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज किया गया है। इससे पहले विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और उनकी पत्नी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अपना भी टेस्ट करवाया था, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बीच, राजधानी पटना में कोरोना की दस्तक मुख्यमंत्री आवास तक जा पहुंची है। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की भतीजी की कोविड- 19 की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सोमवार की शाम उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री की भतीजी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुख्यमंत्री आवास का सैनिटाइजेशन किया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि परिवार के अन्य सभी सदस्यों की भी कोरोना जांच की जा रही है। हालांकि, इससे पहले बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं पहल करते हुए अपनी कोरोना जांच करवाई थी, लेकिन उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था।

इस बीच, कोरोना के ताजा हालात को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। बिहार में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या पर तेजस्वी यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां न जांच है और न ही इलाज है।

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "बिहार में कोरोना संक्रमण अप्रत्याशित रूप से बढ़ चुका है। सरकार को कहीं कोई चिंता नहीं। ना जांच की, ना इलाज की। पूरा मंत्रिमंडल, प्रशासन और सरकार चुनावी तैयारियों में व्यस्त है। सरकार आंकड़े छिपा रही है। अगर सरकार नहीं संभली तो अगस्त-सितंबर तक स्थिति और विस्फोटक हो सकती है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ,
  • संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

  • ,
  • 'हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है', छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार

  • ,
  • दिल्ली के मेट्रो यात्री ध्यान दें! राजीव चौक समेत 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद, CJP प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी