हालात

दिल्ली में भयावह हैं कोरोना के हालात, पीड़ितों की संख्या 90 हजार के पार, अब तक 2864 मौत

बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 2373 नए केस सामने आए हैं और 61 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले 92,175 हो गए हैं। इनमें 63,007 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी भी 26,304 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 16,129 होम आइसोलेशन में हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब तक राजधानी में कोरोना वायरस के मामले 90 हजार से अधिक हो चुके हैं। कोरोना के कारण मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक दिल्ली में कोरोना से कुल 2864 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर 61 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को भी दिल्ली में कोरोना से 61 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी।

बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस वायरस के 2373 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 92,175 हो गए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गए बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 3015 कोरोना पोजिटिव व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अभी तक दिल्ली में कुल 63,007 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में अभी भी 26,304 एक्टिव कोरोना रोगी है। इनमें से 16,129 एक्टिव कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही आवश्यक उपचार मुहैया कराया जा रहा है। वहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 445 हो गई है।

इस बीच कोरोना रोगियों के उपचार के लिए दिल्ली में प्लाज्मा बैंक बनाया गया है। यह बैंक किसी सामान्य ब्लड बैंक की तरह काम करेगा। आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल कोरोना रोगी की प्लाज्मा थेरेपी के लिए यहां से प्लाज्मा हासिल कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने यह प्लाज्मा बैंक आईएलबीएस अस्पताल में स्थापित करने का फैसला लिया है।

आज इसकी घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह देश भर में पहला प्लाज्मा बैंक है। प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक व्यक्ति 1031 नंबर पर फोन करके अपनी जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा 8800007722 पर व्हाट्सएप करके प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकेंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP प्रोटेस्ट के बीच सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, आज भी मेट्रो के 16 स्टेशन बंद

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः इमारतें ढहाने से कमजोर होता है देश, जिसकी आरएसएस-बीजेपी को रत्ती भर परवाह नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा