हालात

कुंभ में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 592 नए केस, अकेले निरंजनी अखाड़े के 22 संत संक्रमित

उत्तराखंड के हरिद्वार में जारी कुंभ मेला में कोरोना का कहर टूट पड़ा है। सिर्फ कुंभ क्षेत्र में 24 घंटे में कोरोना के 592 नए केस मिले हैं। वहीं अपनी ओर से कुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले निरंजनी अखाड़े के 22 संत संक्रमित मिले हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सरकारों की भयंकर लापरवाही की वजह से कुंभ मेले में कोरोना का कहर बेकाबू होता जा रहा है। एक दिन में यहां अखाड़ों में 78 पॉजिटिव केस मिले हैं। सिर्फ निरंजनी अखाड़े के हजारों साधुओं में से कुछ दर्जन साधुओं के टेस्ट में 22 संक्रमित पाए गाए। अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी संक्रमित हैं और अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ने भी अपने को आइसोलेट कर लिया है।

इसके अलावा कुंभ में आए अन्य कई अखाड़ों में भी कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। हरिद्वार जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि 24 घंटे में पूरे जनपद में 592 साधु-संत संक्रमित मिले हैं। यहां तक कि मेला नियंत्रण भवन में कुक सहित छह लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।

चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक शनिवार से कुंभ में आए अखाड़ों में जांच और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त टीमें लगाई जाएंगी। इसके अलावा हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर और मेलाधिकारी ने मेले की रिपोर्टिंग करने आए सभी मीडिया कर्मियों से भी अपनी जांच कराने की अपील की है।

इस बीच देश में भयावह होते जा रहे कोरोना लहर के बीच कुंभ मेले के आयोजन पर सवाल उठाते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में करोना के हालात का जिक्र करते हुए मांग की गई है कि कोर्ट फौरन केंद्र, उत्तराखंड सरकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जल्द से जल्द हरिद्वार कुंभ में एकत्रित लोगों की भीड़ को हटाने के निर्देश जारी करे। साथ ही घर लौट रहे लोगों के लिए सुरक्षा प्रोटोकाल तय करने की भी मांग की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च