हालात

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर, कुल संक्रमित 1.92 करोड़ के पार, जानें टॉप 10 देशों के हालात  

सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 19,295,350 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 719,805 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर जारी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1.92 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 719,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 19,295,350 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 719,805 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण के सबसे अधिक 4,940,939 मामलों और 161,328 मौतों के साथ दुनिया का सर्वाधिक प्रभावित देश है। ब्राजील 2,962,442 संक्रमण और 99,572 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (2,027,074) स्थान पर है, और उसके बाद रूस (875,378), दक्षिण अफ्रीका (545,476), मेक्सिको (469,407), पेरू (455,409), चिली (368,825), कोलम्बिया (357,710), ईरान (322,567), स्पेन (314,362), ब्रिटेन (310,667), सऊदी अरब (285,793), पाकिस्तान (282,645), बांग्लादेश (252,502), इटली (249,756), तुर्की (238,450), अर्जेंटीना (235,677), फ्रांस (235,207), जर्मनी (216,196), इराक (144,064), फिलीपींस (122,754), इंडोनेशिया (121,226), कनाडा (120,901) और कतर (112,383) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (51,311), ब्रिटेन (46,596), भारत (41,585), इटली (35,190), फ्रांस (30,327), स्पेन (28,503), पेरू (20,424), ईरान (18,132), रूस (14,698) और कोलम्बिया (11,939) हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Aug 2020, 8:58 AM IST

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स