हालात

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दुनिया भर में अब तक 6.52 लाख लोगों की मौत, जानें टॉप 10 देशों में कैसे हैं हालात

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका में दुनिया के सबसे अधिक 42,87,974 मामले और 1,48,009 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद ब्राजील में यही आंकड़े क्रमश: 24,42,375 और 87,618 हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 16.4 मिलियन यानि कि 1.64 करोड़ से अधिक हो चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के अनुसार, मंगलवार सुबह तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 1,64,07,310 थी, जबकि मृत्यु संख्या बढ़कर 6,52,459 हो गई थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका में दुनिया के सबसे अधिक 42,87,974 मामले और 1,48,009 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद ब्राजील में यही आंकड़े क्रमश: 24,42,375 और 87,618 हैं।

संक्रमण की संख्या के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत (14,35,453) है। इसके बाद रूस (8,16,680), दक्षिण अफ्रीका (4,52,529), मैक्सिको (3,95,489), पेरू (3,75,961), चिली (3,47,923), यूके (3,01,706), ईरान (2,93,606), पाकिस्तान (2,74,289), स्पेन (2,72,421), सऊदी अरब (2,68,934), कोलंबिया (2,48,976), इटली (2,46,286), तुर्की (2,27,019), बांग्लादेश (2,26,225), फ्रांस (2,20,352), जर्मनी (2,07,112), अर्जेंटीना (1,67,416), कनाडा (1,16,471), इराक (1,12,585), कतर (1,09,597) और इंडोनेशिया (1,00,303) हैं।

वहीं 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में यूके (45,844), मैक्सिको (44,022), इटली (35,112), भारत (32,771), फ्रांस (30,212), स्पेन (28,432), पेरू (17,843), ईरान (15,912) और रूस (13,334) हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया