हालात

सावधान! आ रहा है तबाही का 'यास', ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने बताया, कब और कहां से गुजरेगा तूफान

तूफान यास के मद्देनजर प्रशासन और एनडीआरफ की टीमें अलर्ट पर हैं। ओडिशा और बंगाल के समुद्री तटों वाले इलाकों में एनडीआरफ की टीमें घूम रही हैं। इन इलाकों को खाली कराया जा रहा है, ताकि ‘यास’ से कोई जनहानि ना हो।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चक्रवात तौकते के बाद तूफान यास अब तबाही मचाने को तैयार है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की ओर ‘यास’ बेहद तेजी से बढ़ रहा है। इस संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान यास के बहुत तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलकर 26 मई की दोपहर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों, बालासोर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच पार करने की संभावना है।

ओडिशा में तूफान यास का असर अभी से दिखने लगा है। चक्रवात यास के मद्देनजर ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश हो रही हैं।

तूफान यास के मद्देनजर प्रशासन और एनडीआरफ की टीमें अलर्ट पर हैं। समुद्री तटों के इलाकों में एनडीआरफ की टीमें घूम रही हैं। इन इलाकों को खाली कराया जा रहा है, ताकि ‘यास’ से कोई जनहानि ना हो। बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा इलाके में एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जानें के लिए कहती हुई दिखी।

एनडीआरएफ के डीजी एस.एन. प्रधान ने बताया कि क्रवात यास के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की 10 और टीमें तैनात की गईं। राज्य में कुल 45 टीमें तैनात हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 May 2021, 9:09 AM IST

  • FIFA WC 20206: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?