हालात

पुण्यतिथि विषेश: आजाद भारत में पंडित नेहरू ने कराया था इन संस्थाओं का निर्माण, वे इन्हें कहते थे आधुनिक भारत का मंदिर

रक्षा क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए 1954 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और 1958 में डीआरडीओ की स्थापना की। परमाणु शक्ति के लिए एटॉमिक एनर्जी कमीशन ऑफ इंडिया का गठन भी पंडित नेहरु द्वारा किया गया।

फोटो: getty images
फोटो: getty images 

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है। आजाद भारत में उनके द्वारा लिए गए फैसलों और कामों को भी याद किया जा रहा है। मौजूदा बीजेपी सरकार हमेशा यह कहती रहती है कि देश की आजादी के बाद 70 सालों में कुछ नहीं हुआ, लेकिन वह अच्छी तरह यह जानती है कि आज जहां, और जिस बुनियाद पर देश खड़ा है, उसकी नींव पंडित नेहरू ने आजाद भारत में रखी थी। पंडित नेहरू ने सैकड़ों ऐसे फैसले लिए और काम किए, जिससे हमारा देश आज पहचाना जाता है। आइए जानते हैं कि आजाद भारत में पंडित नेहरू ने किन-किन संस्थान का निर्माण करवाया था।

Published: undefined

आजाद भारत में पंडित नेहरू ने इन संस्थाओं का कराया था निर्माण:

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। 1947 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से 1964 में अपने निधन तक नेहरू ने कई संस्थाओं की शुरुआत की। इन संस्थाओं को वे आधुनिक भारत का मंदिर कहते थे।

साल 1950 में पंडित नेहरु ने चुनाव आयोग का गठन किया। इसके बाद देश के विकास को संचालित करने के लिए 1950 में ही उन्होंने योजना आयोग की स्थापना की।

देश में विश्वस्तरीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए 1950 में आईआईटी, 1961 में आईआईएम और 1956 में एम्स की शुरुआत की गयी। नेहरु ने 1961 में ही नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाईन बनाया था।

रक्षा क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए 1954 में उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी और 1958 में डीआरडीओ की स्थापना की। परमाणु शक्ति के लिए एटॉमिक एनर्जी कमीशन ऑफ इंडिया का गठन भी पंडित नेहरु द्वारा किया गया।

अलग-अलग मोर्चे पर देश को प्रगति की दिशा में ले जाने के लिए पंडित नेहरु ने 1955 में भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना की।

नेहरू ने साल 1963 में भांख्ड़ा नांगल बांध का निर्माण कराया और 1956 में ओएनजीसी के काम की शुरुआत की गई। इसके अलावा महशक्तियों की आपसी रंजिश से देश को बचाने के लिए उन्होंने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन चलाया।

भाषाई पहचानों को सम्मान देने के लिए वे राज्य पुनर्जन्म अधिनियम लेकर आए।

छोटे किसानों को फाएदा पहुंचाने के लिए पंडित नेहरू भूमि सुधार लेकर आये। उनके शासन काल में मजदूरों को फाएदा पहुंचाने के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम भी लाया गया। इस तरह से नेहरु ने भारत का निर्माण किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined