हालात

दिल्ली: केजरीवाल सरकार और अफसरों में फिर ठनी, अब ‘घर-घर राशन योजना’ को लेकर तकरार

दिल्ली में ‘घर-घर राशन योजना’ के लागू नहीं होने से सीएम केजरीवाल बेहद नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कभी सुना था कि कोई अफसर सरे आम कैबिनेट और मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करने से मना कर दे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में केजरीवाल सरकार और अफसरों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राशन योजना से जुड़ा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ‘घर-घर राशन योजना’ को लागू करने का आदेश दिया था। लेकिन फूड कमिश्नर ने राशन योजना से जुड़ी फाइल को कानून विभाग के पास भेज दिया और यह सलाह मांगी है कि इस योजना से जुड़ा कानून केंद्र का है, ऐसे में इसे किस तरीके से लागू किया जा सकता है।

दिल्ली में ‘घर-घर राशन योजना’ के लागू नहीं होने से सीएम केजरीवाल बेहद नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कभी सुना था कि कोई अफसर सरे आम कैबिनेट और मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करने से मना कर दे? इसलिए बीजेपी ‘सर्विसेज’ अपने पास रखना चाहती है, पूरी दिल्ली देख ले कि किस बेशर्मी से बीजेपी दिल्ली के गरीबों की ‘घर-घर राशन’ योजना रोक रही है। अगली बार वोट देने जाओ तो यह याद रखना।”

इससे पहले 4 जुलाई को दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। इस फैसले के बाद भी अधिकारों को लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच लड़ाई खत्म नहीं हुई है। दिल्ली में अधिकारियों की तैनाती और तबादलों समेत सेवा से जुड़े विवादास्पद मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जता दी थी। इस मामले में भी कोर्ट में सुनवाई होनी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jul 2018, 12:40 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?