हालात

दिल्ली चुनाव: ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होंगे -संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि एग्जिट पोल आते-जाते रहते हैं। हमने महाराष्ट्र और हरियाणा के एग्जिट पोल भी देखे, ऐसा लग रहा था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे चीजें सब पता चल जाएगा।"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 70 सीटों पर एक चरण में मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए। इन एग्जिट पोल पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल आते-जाते रहते हैं। हमने महाराष्ट्र और हरियाणा के एग्जिट पोल भी देखे, ऐसा लग रहा था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे चीजें सब पता चल जाएगा।"

Published: undefined

संजय राउत ने आगे कहा, "ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है। ये 8 तारीख को पता चलेग, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी दिल्ली में नहीं जीतेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी। बीजेपी वाले यहां पैसे बांट रहे थे, लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। बीजेपी को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे लेकिन जनता ताकतवर है।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन