हालात

दिल्ली: वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में लगी आग पर पाया गया काबू, 20 नवजात बच्चों को बचाया गया

दिल्ली की वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में आग लग गई। सभी 20 नवजात शिशुओं को दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा सुरक्षित रूप से बचाया गया और पास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में लगी आग, फोटो: सोशल मीडिया
वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में लगी आग, फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली की वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में आग लग गई। मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची। सभी 20 नवजात शिशुओं को दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा सुरक्षित रूप से बचाया गया और पास के अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया।

खबरों के मुताबिक, अस्पताल में धुंआ निकलते देखा गया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हमें 11.35 पर एक अस्पताल में आग की सूचना मिली। हमें 20 बच्चों के फंसने की सूचना मिली थी। आग बेसमेंट में लगी थी और बच्चें पहले माले पर थे, हमने आग को समय रहते बुझा दिया और बच्चों व नर्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, सभी सुरक्षित हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अस्पताल के अंदर नवजातों की संख्या 20 बताई जा रही है, जिन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर