हालात

दिल्ली हाई कोर्ट से राकेश अस्थाना को लगा बड़ा झटका, केस रद्द करने की याचिका खारिज, जारी रहेगी जांच

दिल्ली हाई कोर्ट से सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने अस्थाना की याचिका खारिज करते हुए उनके खिलाफ जांच जारी रखने का आदेश दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

सीबीआई के विशेष डायरेक्टर राकेश अस्थाना को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राकेश अस्थाना की घूसखोरी के केस रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। यानी विशेष डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर पर सीबीआई की जांच जारी रहेगी। साथ कोर्ट ने डीएसपी देवेंद्र कुमार के खिलाफ भी केस खारिज करने से इनकार कर दिया है।

Published: undefined

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, “एक लोक सेवक पर एफआईआर होना गंभीर बात है। इस मामले में जो चार्ज लगाए गए हैं उनकी जांच होनी चाहिए।” कोर्ट ने सीबीआई को अस्थाना और देवेंद्र कुमार के खिलाफ 10 हफ्ते में जांच पूरी करने का आदेश दिया। बता दें कि राकेश अस्थाना पर सीबीआई निदेशक रहे आलोक वर्मा ने 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने आरोप लगाए थे।

बता दें कि हैदराबाद के कारोबारी सतीश बाबू सना की शिकायत के आधार पर राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में इस बात का दावा किया गया है कि सतीश सना ने सीबीआई स्पेशल डायरेक्टर को पिछले साल लगभग तीन करोड़ रुपये घूस के रुप में दिए थे।

Published: undefined

गौरतलब है कि राकेश अस्थाना मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच कर रहे थे। इस दौरान हैदराबाद का सतीश बाबू सना भी घेरे में आया। जांच एजेंसी 50 लाख के ट्रांजैक्शन के मामले में उसके खिलाफ जांच कर रही थी। सना ने सीबीआई चीफ को भेजी शिकायत में कहा कि राकेश अस्थाना ने इस मामले में क्लीन चिट देने के लिए 5 करोड़ मांगे थे। इनमें 3 करोड़ एडवांस और 2 करोड़ बाद में देने थे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'