हालात

उपहार सिनेमा कांड: असनल भाइयों को बड़ा झटका, सजा निलंबित करने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज

उपहार सिनेमा कांड से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ मामले में सुशील अंसल और गोपाल अंसल समेत अन्य दोषियों को सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को निलंबित कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से असनल भाइयों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अंसल बंधुओं की 7 साल की जेल की सजा को निलंबित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। उपहार सिनेमा कांड से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ मामले में सुशील अंसल और गोपाल अंसल समेत अन्य दोषियों को सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को निलंबित कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

3 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के सेशन्स कोर्ट ने उपहार सिनेमा कांड मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी अंसल भाइयों और दिनेश चंद्र श्रहम की अपील को खारिज कर दिया था। इससे पहले 8 नवंबर 2021 को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले के पांच आरोपियों को 7-7 साल की सजा के अलावा अंसल बंधुओं पर 2.25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

पिछले साल 8 अक्टूबर को कोर्ट ने अंसल बंधुओं समेत अन्य को इस मामले में दोषी करार दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट में सुशील अंसल के खिलाफ उपहार त्रासदी पीड़ित एसोसिएशन (एवीयूटी) की अध्यक्ष नीलम कृष्णमूर्ति ने याचिका दायर की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Feb 2022, 10:59 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति