हालात

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने निगमों के मेयर और निगमायुक्त को भेजा नोटिस, पूछा- नवरात्र में मीट की दुकानें बंद करने के आदेश क्यों?

नवरात्रि पर दिल्ली में मीट पर पाबन्दियों पर सियासत जमकर हो रही है। मीट की बिक्री पर रोक लगाने मामले पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने तीनों नगर निगमों के मेयर्स और एमसीडी कमिश्नर को नोटिस भेजा दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नवरात्रि पर दिल्ली में मीट पर पाबन्दियों पर सियासत जमकर हो रही है। मीट की बिक्री पर रोक लगाने मामले पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने तीनों नगर निगमों के मेयर्स और एमसीडी कमिश्नर को नोटिस भेजा दिया है। इस नोटिस में एमसीडी मेयर और एमसीडी कमिश्नर से पूछा गया है कि किन नियमों के तहत नवरात्रों के दौरान मीट की दुकानों पर बैन लगाने के आदेश/निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान ने बताया कि, ये विचित्र स्थिति है कि हमारा देश के कानून में कहीं नहीं लिखा कि आप त्यौहारों पर मीट की दुकानें बंद रखें, जबकि कानून कहता है कि आप अपने धर्म के अनुसार कुछ भी खा सकते हैं। मैंने तीनों निगमों के महापौर और कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूछा है कि, क्या त्योहारों पर मीट की दुकानों को बंद करने का कोई लिखित रूप में आदेश दिया है ?, या ये मौखिक बयान है?

Published: 07 Apr 2022, 6:09 PM IST

उन्होंने आगे कहा कि, इस तरह के आदेश नहीं देने चाहिए ,जो देश की फिजा को बिगाड़ने का काम करे, हिंदू मुस्लिम एक एकता है, सभी धर्मों की इज्जत होती है। कानून से उठकर कोई व्यक्ति नहीं है। इस तरह के आदेश से लोगों में डर बन गया है।

Published: 07 Apr 2022, 6:09 PM IST

दरअसल, नवरात्रि से पहले दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने मीट बैन को लेकर आदेश जारी किया था, मेयर मुकेश सूर्यन ने संबंधित अधिकारियों को नवरात्रि तक मीट की दुकानों को बंद रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 07 Apr 2022, 6:09 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Apr 2022, 6:09 PM IST

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!