निर्भया के चारों गुनहगारों को 3 मार्च को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी है। फांसी से पहले चार दोषियों में से एक निवय शर्मा ने तिहाड़ जले में खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। इस संबंध में तिहाड़ जेल के अधिकारी ने जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि निर्भया केस में दोषियों में से एक विनय शर्मा ने 16 फरवरी को अपने सेल की दीवार से अपने सिर में टक्कर मारकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। उसे हल्की चोटें आई थीं।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, विनय शर्मा द्वारा दीवार से सिर टक्कर मारने के बाद जेल के अस्पताल से डॉक्टर को उसके सेल में ही बुलाया गया था। डॉक्टर ने उसके सिर पर पट्टी की थी। गौरतलब है कि विनय पहले भी जेल में खुदकुशी की कोशिश कर चुका है। विनय ने तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल भी की थी। फांसी दिए जाने से पहले तिहाड़ जेल में दोषियों के सेल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर दोषी की सुरक्षा पर फिलहाल दो-दो सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
Published: undefined
इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चोरों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। कोर्ट ने विनय, मुकेश, अक्षय और पवन गुप्ता को 3 मार्च को फांसी देने की तारीख तय की है। विनय शर्मा की राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है। कोर्ट ोने कहा था कि सारी फाइलें देखकर विनय की दलीलें खारिज की जाती हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined