हालात

जामिया हिंसा: आपराधिक बैकग्राउंड के 10 लोग गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक भी छात्र नहीं

15 दिसंबर को जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। छात्रों के प्रदर्शन में बाहर के भी कुछ लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पहले प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने चार डीटीसी बसों में आग लगा दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जामिया नगर हिंसा मामले में दो दिना बाद गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौर करने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक बैकग्राउंड के हैं। खास बात यह भी है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक भी छात्र नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Published: 17 Dec 2019, 9:56 AM IST

गौरतलब है कि रविवार, 15 दिसंबर को जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। छात्रों के प्रदर्शन में बाहर के भी कुछ लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पहले प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने चार डीटीसी बसों में आग लगा दी थी।

आगजनी के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस जामिया कैंपस में घुस गई थी। पुलिस ने छात्र और छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस पर लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों को पीटने का आरोप लगा था। वहीं छात्रों पर आरोप लगा था कि उन्होंने हिंसा की। उसी दिन छात्रों ने बयान जारी कर कहा था कि हिंसा में एक भी छात्र शामिल नहीं था। बावजूद इसके पुलिस ने छात्र और छात्राओं की पिटाई की।

Published: 17 Dec 2019, 9:56 AM IST

छात्रों पर हुई बर्बरता के विरोध में सोमवार को अलग-अलग विश्वविद्यलयों के छात्र सड़कों पर उतरे थे और पुलिस की बर्बरता का विरोध किया था। वहीं, विपक्ष ने भी पुलिस एक्शन की कड़ी निंदा की थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को छात्रों के समर्थन में इंडिया गेट पर सांकेतिक धरना दिया और कैंपस में घुसकर छात्रों को पीटने पर सवाल खड़े किए थे।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस बात का जवाब दें कि आखिर कैसे जामिया के कैंपस में घुसकर पुलिस ने छात्रों को पीटा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को खस्ताहाल अर्थव्यवस्था पर बोलना चाहिए। उनकी पार्टी के विधायक ने एक लड़की के साथ रेप किया, उस पर उन्होंने बात क्यों नहीं की?

Published: 17 Dec 2019, 9:56 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Dec 2019, 9:56 AM IST